लोकतंत्र सैनानियों को किया गया सम्मानित। आपातकाल लगाना कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप

आज नगर निगम सभागार मे जिला भाजपा द्वारा आपातकाल प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेन्दर चौधरी थे और अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने की। कार्यक्रम संयोजक वेद ठुकराल ने कार्यक्रम का संचालन किया। सम्मानित होने वाले लोकतंत्र सैनानी एवं उनके परिवारिजनो मे डी एन मिश्रा, हरीश पंत, कृष्ण लाल नारंग,सुभाष छाबड़ा, कस्तूरी लाल तागरा, सूरज प्रकाश गुलाटी, अशोक जायसवाल,नरेश रस्तोगी, ओम प्रकाश ठुकराल, सुरेश पुंशी,उदय वार्ष्णेय,शैली गुप्ता बंसल, सुनील राणा, राजेंदर राणा, प्रीति धीर, यशपाल घई, राजेंदर बजरंगी, सुखदेव आर्य,रेनू अरोरा, बलदेव राज खेड़ा एवं वेद ठुकराल सम्मानित किये गये। कार्यक्रम मे मेयर रामपाल, भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, स्वाति शर्मा तिवारी,ममता तिरपाठी, चंद्रकला राय, शिव कुमार शिब्बू, सुनील ठुकराल,ललित बिष्ठ, डॉ शाहखान, हरिश चौधरी, मनोज मदान, आदि उपस्थित थे।